फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इग्नू की 18 को होने वाली परीक्षा स्थगित, अब होगी 23 को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देश भर में इग्नू की परीक्षाएं अभी चल रही हैं, जो कि 15 जुलाई तक चलेंगी। क्षेत्रीय केंद्र करनाल के अंतर्गत पूरे प्रदेश में कुल 38 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए है। इन परीक्षा केंद्रों पर इग्नू की परीक्षाएं सुचारू ढंग से आयोजित की जा रही हैं। उक्त जानकारी इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डाॅ.धर्मपाल ने दी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि 18 जून को होने वाली इग्नू की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। 18 जून को यूजीसी नेट के एग्जाम के कारण इग्नू का एग्जाम अब 23 जून रविवार को कर दिया गया है। इग्नू के अन्य सभी एग्जाम जून 2024 की पहले से निर्धारित डेटशीट के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे। इग्नू ने नोटिफिकेशन जारी कर विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए 18 जून के एग्जाम को 23 जून को रि-शेड्यूल करने का निर्णय लिया है। इग्नू की सत्रांत परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट http://www.ignou.ac.in से संशोधित डेटशीट और हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें