कुरुक्षेत्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला के प्रधानाचार्य देव किशन ने बताया की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला कुरुक्षेत्र में दाखिला प्रक्रिया विभागीय वेबसाइट आईटीआईहरियाणाएडमिशनस.एनआईसी.इन पर चल रही है। ऑनलाइन दाखिला आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून है।
उन्होंने कहा कि इसके तहत छह व्यवसायों में दाखिले किए जाएंगे, जिनमें ड्राफ्ट्समैन सिविल, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, सिंविंग टेक्नोलॉजी ( कटाई व सिलाई) व्यवसाय, एसओटी (इम्ब्रायडरी) (कढ़ाई) व्यवसाय, कोपा (कंप्यूटर) व्यवसाय, कॉस्मेटोलॉजी (हेयर व स्किन केयर) कोर्स शामिल है। प्रार्थियों को शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण एवं स्थायी निवासी इत्यादि मूल प्रमाणपत्रों की प्रतियां दाखिला फार्म के साथ ऑनलाइन संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। दाखिले के इच्छुक प्रार्थियों के पास निजी ईमेल आईडी, निजी मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र एवं आधार नंबर होना अनिवार्य है।