फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मालखाने में आईजी ने जांचा नशीले पदार्थों का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस लाइन पहुंचे महानिरीक्षक सिबास कविराज, एसपी भी साथ रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुरुक्षेत्र। पुलिस महानिरीक्षक अंबाला रेंज सिबास कविराज बुधवार को पुलिस लाईन पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा जब्त किए गए नशीली वस्तु अधिनियम के तहत नशीले पदार्थों का रिकॉर्ड जांचा तो वहीं मालखाने के रखरखाव संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। उनके साथ पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा भी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर नशा तस्करों पर पर कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ बरामद किए जाते हैं। नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामले दर्ज करके नशा तस्करों के कब्जे से नशीले पदार्थों को जब्त किया जाता है। जब्त नशीले पदार्थों को एक कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया जाता है, ताकि इस प्रकार के नशीले पदार्थों का दुरुपयोग न हो सकें। इन नशीले पदार्थों को समय-समय पर उच्च अधिकारियों द्वारा चैक किया जाता है। बुधवार शाम को पुलिस महानिरीक्षक ने मालखाने का निरीक्षण कर चैक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला के 254 अभियोगों में जब्त नशीले पदार्थों को सीलबंद करके रखा गया है, जिनको जल्द ही उच्च अधिकारियों से आदेश प्राप्त करके नष्ट किया जायेगा। इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय अशोक कुमार, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से रीडर एएसआई सुखबीर सिंह, बिजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, कमल, पुलिस अधीक्षक रीडर एसआई कुलदीप सिंह व मालखाना सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें