फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा दिन के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो पुलिस को करें सूचित : एसपी

Tue, 29 Jul 2025 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अगर आप लंबे समय के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो अपने नजदीकी थाना/चौंकी में अवश्य सूचित करें ताकि आपके घर के आस पास पुलिस सुरक्षा को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि वैसे तो पुलिस की ओर से सभी चौक-चौराहों व मोहल्लों में पुलिस द्वारा निरंतर गश्त की जा रही है, परंतु पुलिस को बाहर जाने की सूचना मिलने पर उन घरों और मकानों के आसपास अतिरिक्त गश्त बढ़ाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने एडवाइजरी के माध्यम से लोगों को कहा कि अगर आप लंबे समय के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो इस बारे में सूचना अपने नजदीकी थाना/चौकी में जरूर दें पुलिस अधीक्षक ने जिलावासियों से अपील की है कि अगर उनके घर के आस-पास किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें