फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडबैक में गलत रिपोर्ट मिली तो कार्रवाई तय

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून की बारिश से लबालब हुए शहर की तस्वीर के सामने अधिकारियों के सारे दावे झूठे साबित हुए। मामले में विधायक ने वीरवार को संबंधित सभी विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने अधिकारियों सख्ती से कहा कि निकासी को लेकर अब अधिकारियों की जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। अगर किसी विभाग ने पानी निकासी न होने की जिम्मेवारी एक दूसरे पर डालने का प्रयास किया तो सभी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इतना ही नहीं शहर के करीब 13 जगहों पर आने वाले बारिश के दिनों में लोगों को दिक्कत न आए इसलिए इन सभी जगहों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर जिम्मेवारी भी तय की जाए।
विज्ञापन

विधायक सुभाष सुधा वीरवार को देर सायं सर्किट हाउस में शहर में बरसाती पानी के निकासी को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगर किसी भी अधिकारी ने फीडबैक के दौरान पानी निकासी को लेकर गलत रिपोर्ट दी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, क्योंकि प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया जाएगा। पिछले एक महीने से अधिकारियों से लगातार बरसाती पानी के निकासी को लेकर किए गए प्रबंधों के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए लेकिन स्थिति सबके सामने हैं। उन्होंने कहा कि अब अधिकारियों को रोटरी चौक, नगली कुटिया, अमीन रोड, पिपली से थर्ड गेट तक, गीता धाम, बिरला मंदिर, झांसा रोड, लक्ष्मण कॉलोनी, ताराचंद धर्मशाला, सेक्टर 2 और 13, माडल टाउन, नया बस स्टैंड, सेक्टर 17 आदि जगहों पर निगरानी रखने के लिए जिम्मेवारी सौंपी है।
विधायक ने कहा कि नगर परिषद की तरफ से सोमवार तक टेंडर अलॉट करने से संबंधित तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी, जिसके बाद सफाई व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से लघु सचिवालय के डीआरओ कार्यालय में बाढ़ कंट्रोल कक्ष स्थापित किया गया है। इस कक्ष का बाकायदा टेलीफोन नंबर 01744-221035 भी जारी किया गया है। कोई भी नागरिक अपने क्षेत्र से संबंधित बरसाती पानी और बाढ़ से संबंधित बचाव के लिए 24 घंटे सूचना दे सकता है।
पानी निकासी का प्रबंध करने के लिए नगर परिषद और सिंचाई विभाग के पास करीब 50 पंप की व्यवस्था है। इसमें से 8 पंप सिंचाई विभाग की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र का पानी निकालने के लिए लगा दिए हैं।
विधायक ने कहा कि जीटी रोड पिपली से शाहाबाद दोनों तरफ बरसाती पानी सरस्वती चैनल में आकर मिल रहा है। इस सरस्वती चैनल की कैपेसिटी 200 क्यूसेक है और अभी भी इसमें 800 क्यूसेक पानी पहुंच गया है। इसके साथ ही खानपुर कोलियां की तरफ से आने वाले नाले से भी सरस्वती चैनल में आने वाले बरसाती सीजन में और दिक्कत हो सकती है। इसलिए राजस्व विभाग के साथ मिलकर सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग खानपुर कोलियां की तरफ से आने वाले नाले के पानी की निकासी का एक प्रस्ताव तैयार करेंगे और रेवेन्यू रिकार्ड के अनुसार जहां से नाला निकल रहा है उसका बहाव उस तरफ करने का प्रयास किया जाएगा। इस प्रस्ताव को सोमवार तक तैयार करने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें