फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ग्रीन बेल्ट में सब्जी और गन्ने उगा लिए तो कोई कर चुका पक्का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर की ग्रीन बेल्ट अब धीरे-धीरे अपना अस्तित्व खो रही है। इसे हरा-भरा और खूबसूरत बनाए रखने के लिए विकसित किया गया था। हुड्डा सेक्टरों में लोगों ने ग्रीन बेल्ट में सब्जियां उगानी शुरू कर दी हैं। कुछ स्थानों पर गन्ने की फसल भी खड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, कई जगह ग्रीन बेल्ट की जमीन पर पक्के निर्माण तक हो चुके हैं। विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई न होने से ऐसे लोगों के हौसले बढ़ रहे हैं। जिला सचिवालय के आसपास के सेक्टरों में भी यही हालात बने हैं। ग्रीन बेल्ट का उद्देश्य हरियाली बढ़ाने के साथ खाली स्थान को व्यवस्थित रखना है। इसके बावजूद इन स्थानों का उपयोग निजी जरूरतों के लिए किया जा रहा है। कहीं खेती हो रही है तो कहीं निर्माण सामग्री डालकर जगह घेरी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें