फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जलभराव व सफाई व्यवस्था गड़बड़ाए तो 01744-299449 पर करें डायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मानसून सीजन में शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है कि वे शहर में नाले-नालियों की साफ-सफाई को दुरुस्त रखने का काम निरंतर करेंगे ताकि बरसात के दौरान शहर में पानी न भरें। शहर में बरसात के दौरान पानी भराव की स्थिति से संबंधित सूचना के लिए कार्यालय के कर्मचारियों की दिन व रात्रि के समय ड्यूटी लगाकर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम में दूरभाष नंबर 01744-299449 भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


जिला नगर आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. वैशाली शर्मा ने कहा कि कंट्रोल रूम में अनूप सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर व पवन दहिया प्रशिक्षु की सुबह नौ बजे से सायं सात बजे तक ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार विशाल कुमार सीएफसी, मनीष कुमार प्रॉपर्टी टैक्स शाखा व ब्रह्मपाल सेवादार की सायं सात बजे से प्रात: नौ बजे तक ड्यूटी लगाई गई है। रात्रि के समय नियुक्त किए कर्मचारी नगर परिषद थानेसर में स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त शिकायत का रजिस्टर मेंटेन करेंगे और उसकी जोनल वाइज सूचना इंचार्ज को देते हुए उसका समाधान करवाना सुनिश्चित करेंगे तथा शिकायतकर्ता को भी सूचित करेंगे। इस कार्य में संबंधित कर्मचारी अगर कोई लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें