कुरुक्षेत्र। बीज विक्रेताओं से बातचीत करते उपनिदेशक डा. सुरेंद्र मलिक। विज्ञप्ति
लाडवा। धान की पौध लगाने के लिए दो किस्मों के बीज किसानों को वितरित किए जा रहे हैं। इस जिले में सभी बीज विक्रेताओं से अपील की जा रही है कि धान की वैरायटी के 7301 व 7501 बीज को किसानों को ही वितरित करें। इस जिले से बाहर के किसानों को बीज न दिया जाए। उक्त जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डाॅ. सुरेंद्र मलिक ने दी। वे बुधवार को बीज विक्रेता कंपनियों के अधिकारियों व बीज विक्रेताओं से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से बीज वितरण को लेकर चर्चा की और निर्देश दिए कि किसानों को ही योजनाबद्ध तरीके से बीत वितरित किया जाए साथ ही निर्धारित दरों पर ही किसानों को बीज बेचे जाएं। इसके अलावा बीज की गुणवत्ता में भी किसी किस्म की कमी नहीं होनी चाहिए। अगर इस मामले में किसी किसान ने शिकायत दर्ज करवाई तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।