फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला थाने के सामने एक माह में सड़क नहीं बनी तो एक्सईएन-एमई पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महिला पुलिस थाने के सामने लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण अब अधिकारियों के लिए भी चुनौती बन गया है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एसडीएम अमन कुमार ने साफ कहा कि यदि एक माह के भीतर सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ तो नगर परिषद के एक्सईएन और एमई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को काम में और देरी न करने के निर्देश दिए। लघु सचिवालय के सभागार में हुई बैठक में एसडीएम ने लोटस ग्रीन सिटी के सामने सड़क के बीच खड़े बिजली के खंभों को 10 दिन में हटाने के निर्देश बिजली निगम के अधिकारियों को दिए। साथ ही नगर परिषद को सड़क निर्माण की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने को कहा।
बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगहेड़ी से थाना टोल तक सड़क सुरक्षा से जुड़ी कमियों की पहचान के लिए कंसल्टेंट से विस्तृत रिपोर्ट तैयार करवाने के निर्देश दिए गए। पिपली चौक के नीचे चारों तरफ स्लिप-वे का काम जल्द शुरू करने, महाराणा प्रताप चौक, रेलवे स्टेशन, नरकातारी और ज्योतिसर सहित विभिन्न स्थानों पर बने स्पीड ब्रेकरों पर सफेद पट्टी लगाने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

शाहाबाद पुल के नीचे बरसाती पानी की निकासी, उमरी रोड से केडीबी रोड तक कमियों और ब्लैक स्पॉट की पहचान के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित की गई। गांव बपदा के पास डिवाइडर को 200 मीटर आगे बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया।
कई स्थानों पर काम पूरा, कुछ पर कार्रवाई जारी : अधिकारियों ने बैठक में बताया कि निवारसी में स्पीड ब्रेकर और सफेद पट्टी का काम पूरा हो चुका है। एनएच-152 पर मलिकपुर के पास संकेतक लगाए गए हैं। बोधनी-हरिगढ़ रोड से झुके पेड़ हटाए गए हैं और नए बस स्टैंड से द्रोणाचार्य स्टेडियम तक सड़क का निर्माण पूरा किया जा चुका है।
परशुराम काॅलोनी से बिजली के खंभे हटाने तथा झिंवरेहड़ी रोड पर पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम भी पूरा बताया गया। एनएच-44 पर रामनगर के पास पेट्रोल पंप की ओर बनाया गया अवैध कट बंद कर दिया गया है। एनएचएआई ने संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को पत्र लिखा है।
म्हारी सड़क पर 5292 शिकायतें, 3512 बंद : बैठक में म्हारी सड़क एप पर मिली शिकायतों की भी समीक्षा हुई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के अनुसार अब तक 5292 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें 3512 बंद की जा चुकी हैं, 1721 पर काम चल रहा है और 313 शिकायतें खारिज की गई हैं। उन्होंने लोगों से सड़कों पर गड्ढों की शिकायत एप के माध्यम से दर्ज कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें