इस्माईलाबाद। पीड़ित किसानों के साथ हालात पर चर्चा करने पहुंचे विधायक मनदीप चट्ठा। विज्ञप्ति
इस्माईलाबाद। नैसी गांव में मारकंडा नदी का तटबंध टूटने के बाद कांग्रेसी नेता एवं पिहोवा विधायक मनदीप सिंह चट्ठा ने क्षेत्र का जायजा लिया। जिन किसानों के खेतों में पानी घुसने से बाढ़ के हालात बन गए उनसे बातचीत की। वहीं मांग की कि जिन किसानों का नुकसान हुआ है उनके खेतों की गिरदावरी कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार समय रहते मारकंडा नदी की सफाई करवा देती तो ऐसे में बाढ़ की नौबत नहीं आती।
इसलिए नदियों की बरसाती सीजन से पहले सफाई करवानी चाहिए। मारकंडा नदी के टूटे तटबंध को शीघ्र बांधा जाए ताकि और अधिक नुकसान न हो। इस मौके पर करण चटठा, मनिंदर सिंह चीमा, करण चीमा, गुनजीत चीमा, सरदार जगतार सिंह, मोहनलाल भांवरा, भूपेंद्र सिंह नबरदार, गुरजीत सिंह सैनी, सुभाष रामगढ़रोड, जरनैल मल्ली, जोगिंदर सिंह, शम्मी कौशल, प्रवीण कौशल, कंवरपाल, सुभाष शर्मा, मोहित राणा जलबेहड़ा आदि मौजूद रहे।