कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर बनी अस्थाई मंडी...ज्ञान मंदिर के पास पार्किंग में पड़ा गेहूं। संवा
- फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में 23 खरीद केंद्रों और मंडियों में गेहूं खरीद का कार्य लगातार तेज हो रहा है। जहां वीरवार तक 3386200 क्विंंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है तो वहीं आवक भी चरम पर पहुंचने लगी है। इसके बावजूद उठान कार्य उम्मीद अनुसार तेज नहीं हो पा रहा है। अब तक खरीद की जा चुकी गेहूं में से महज 32 फीसदी 1091000 क्विंटल गेहूं का ही उठान किया जा सका है। वीरवार को 543630 क्विंटल खरीद की गई जबकि 277900 क्विंटल गेहूं का उठान किया जा सका। उठान धीमा होने से मंडियां जाम होने लगी है। यहां तक कि दो लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं ब्रह्मसरोवर परिसर में पड़ी है जबकि माना जा रहा है कि ये हालात रहे तो अगले एक-दो दिन में ही गेहूं शहर की सड़कों पर आ जाएगा। उधर प्रशासन अभी भी सभी व्यवस्था दुरुस्त होने के दावे कर रहा है।
गत दिवस तक ही हैफेड ने एक लाख तीन हजार 554 एमटी गेहूं खरीदा और इसमें से 28029 एमटी गेहूं का उठान किया गया। हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा 4419 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा और इसमें से 149 एमटी का उठान कार्य हो पाया। इसके अलावा प्राइवेट एजेंसियों द्वारा 2125 एमटी गेहूं खरीदा है और इसमें से 805 एमटी गेहूं का उठान कार्य किया जा सका।
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर बनी अस्थाई मंडी...ज्ञान मंदिर के पास पार्किंग में पड़ा गेहूं। संवा- फोटो : संवाद