फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़तियों की मांगें नहीं मानी गई तो बंद की जाएंगी मंडियां : अशोक गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने शाहाबाद मंडी एसोसिएशन के प्रधान व प्रदेश कोषाध्यक्ष स्वर्णजीत सिंह कालड़ा के व्यापारिक स्थल पर पत्रकार वार्ता की।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की मंडियों के आढ़तियों की विभिन्न समस्याओं के बारे में समय-समय पर अवगत करवाते रहे हैं परंतु सरकार उनकी समस्याओं का कोई हल नहीं कर रही हैं। अगर स्थिति यही रही तो जल्द ही प्रदेश की मंडियां बंद कर दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की मंडियों में सरसों और गेहूं की आवक शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने गेहूं और सरसों एमएसपी पर खरीदने के लिए एक से 26 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलें जैसे कॉटन, सरसों, सूरजमुखी, बाजरा सरकार द्वारा एमएसपी पर आढ़तियों के माध्यम से खरीदी जाए और आढ़त 2.5 प्रतिशत और गेहूं पर 53.125 व धान पर 55.075 रुपये दी जाए। इस मौके पर प्रदेश महासचिव विकास सिंघल, पवन गुप्ता, प्रवीण गर्ग, यशपाल सेठी, जसबीर सिंह औजला, लाडवा मंडी प्रधान अवतार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें