कुरुक्षेत्र। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान नरेंद्र पांचाल ने कहा कि महाप्रबंधक ने 8 अगस्त को यूनियन सदस्यों को बुलाकर समस्याएं सुनी थीं और 15 दिन के दौरान मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी अभी तक मांगों को पूरा नहीं किया गया। कर्मचारियों में रोष है। उनका कहना है कि महाप्रबंधक ने 10 दिन के दौरान कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा नहीं किया तो कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। पांचाल ने कहा कि साल 2016 के चालकों को एलटीसी दी जाए, पिहोवा उप केंद्र के कर्मचारियों की ओर से की गई चार माह की ड्यूटी का ओवर टाइम दिया जाए, कर्मचारियों को रात्रि ठहराव की राशि दी जाए, कर्मचारी को चार्ज शीट करने से पहले कर्मचारी की रि-इंक्वायरी कराई जाए।