कुरुक्षेत्र। केयू में लगातार पाठ्यक्रमों का शुल्क बढ़ाया जा रहा है। केयू प्रशासन विद्यार्थियों को लूटने का काम कर रहा है, जो कि अनुचित है।
इस बारे में एसएफआई जिला सचिव धर्मेंद्र ने एक बैठक के दौरान यूनिवर्सिटी प्रशासन से बढ़ी फीस वापस लेने की मांग की।
उन्होंने कहा कि केयू लगातार फीस बढ़ाकर विद्यार्थियों को शिक्षा से दूर करने का काम कर रही है। यूनिवर्सिटी प्रत्येक सत्र में 20-25 प्रतिशत फीस बढ़ाकर विद्यार्थियों के साथ लूट कर रही है।
उन्होंने कहा कि कुलपति बढ़ रही फीस पर काबू पाने में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसएफआई 26 मई को कुलपति को इसके विरोध में चेतावनी पत्र सौंपेगी और यदि फीस वापिस नहीं ली तो सभी छात्र संगठनों और विद्यार्थी समुदायों को लेकर इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन चलेगा।
इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष शाहनवाज, अमन, पवन, मनदीप, नरेंद्र, माया, भाल सिंह, प्रवीण और अमनदीप मौजूद थे।