कुरुक्षेत्र। रात साढ़े आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली स्थल के आसपास की सड़कों के डिवा
कुरुक्षेत्र। काश, प्रधानमंत्री बार-बार धर्मनगरी आएं। उनका आगमन भी अलग-अलग क्षेत्रों में हो, ताकि हर क्षेत्र इसी तरह से चमक उठे और लोगों को सुविधाएं मिल पाएं। यह कहना था शहर वासियों का, जो प्रशासन की कार्रवाई को देख हैरान थे। थीम पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को रैली है, जिसके चलते प्रशासन की सांसें फूली हुईं हैं। दिन भर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश के बावजूद न कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक यहां तैयारियों में जुटे रहे तो वहीं रातों-रात आसपास की सड़कों के गड्ढे भी भर गए। यहां तक कि देर रात तक कहीं सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाने तो कहीं डिवाइडर को चमकाने का काम जोरों से चलता रहा। हर कोई अपने-अपने काम में जुटा रहा तो कहीं कोई खामी न रह जाए, इसको लेकर भी सांसें फूली रही।
उधर रैली स्थल पर बारिश के चलते बने दलदल ने भी अधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी। देर रात तक जेसीबी से इसे दुरुस्त किया जाता रहा। दूर-दराज से आए पुलिस अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र का मुआयना करते रहे तो वहीं चारों ओर हर काम में तत्परता बनी रही। यह माहौल देख हर राहगीर व आसपास के लोग भी हैरान रहे और यही कहते रहे कि काश अधिकारी अपना कार्य पहले से सुचारू रखते तो इस तरह रातों रात काम नहीं करने पड़ते तो लोगों को भी असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ता।
कुरुक्षेत्र। रात साढ़े आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली स्थल के आसपास की सड़कों के डिवा
कुरुक्षेत्र। रात साढ़े आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली स्थल के आसपास की सड़कों के डिवा