फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: देता हरदम सांवरे तू हारे का साथ......पर झूमे श्यामप्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र द्वारा रविवार की रात भीम कॉलोनी में 470वां श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान भजन देता हरदम सांवरे तू हारे का साथ......पर श्यामप्रेमी झूम उठे।
विज्ञापन

श्यामप्रेमी अजय गोयल ने बताया कि आयोजक अशोक सिंगला परिवारजनों ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। इस संकीर्तन में बड़ी संख्या में पहुंचे श्याम प्रेमियों ने हाजिरी लगाई। कार्यक्रम में गायक मोनू दुआ और जतिन जिंदल ने मधुर भजनों से समां बांधा। आ गया खाटू वाला...., थाली भर कै लाई रै खिचड़ौ..., खाटू वाले श्याम बिहारी कलिकाल में है महिमा तुम्हारी, दिल की पतंग में सांवरे..., देता हरदम सांवरे तू हारे का साथ..., चल खाटू की नगरी सेठ बना देंगे बाबा..., श्याम ऐसी कृपा बरसा दे..,हम तो बाबा के भरोसे चलते है इत्यादि भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
खाटू श्याम कथा में बताया गया कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे के नाम से जगत में विख्यात हैं। दिनोंदिन श्यामप्रेमियों की संख्या बढ़ती जा रही है, जगह-जगह श्याम जी का प्रचार-प्रसार हो रहा है। संकीर्तन में भक्तों ने तीन बाणधारी की जय व अहिल्यावती के लाल की जय इत्यादि पवित्र जयकारा लगाया। श्याम आरती में अरुण गोयल,अनुज सिंगला,संजय चौधरी,अनिल मित्तल,गौरव गुप्ता,मोहित तायल,प्रेम प्रकाश शाक्य,योगेन्द्र अग्रवाल,राधेश्याम,वेद प्रकाश,मुखी लाल,शुभम,शिवम गोयल,सुशील गेरा,कविता गोयल,सोनिया सिंगला और स्वीटी मित्तल सहित अन्य श्यामप्रेमी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें