फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। करीब चार साल पहले महिला की शादी हुई थी।
विज्ञापन

थाना इस्माईलाबाद में दर्ज शिकायत में कविता ने बताया कि करीब चार साल पहले करनाल जिला के रहने वाले अंकुश के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। जून 2021 को ससुराल पक्ष के लोगों के उसका काम तमाम करने की योजना बनाते हुए सुना था।
विज्ञापन

इससे उसने डरकर अपने कमरे का दरवाजा लगा लिया और वह पूरी रात अंदर ही बंद रही। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने पांच लाख रुपये की मांग के चलते उसे घर से निकाल दिया था। जनवरी 2022 को उसके पति के खिलाफ परिवार अदालत में मामला डाला तो उनका समझौता हो गया था। उसके बाद उसका पति उसे गुरुग्राम ले गया, जहां वह उसके साथ रोजाना शराब पीकर मारपीट करता था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें