फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला को आत्महत्या के उकसाने के आरोप में पति और सास नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव थड़ोली में एक महिला ने गृहकलह से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त रमनदीप कौर 33 के रूप में हुई। पुलिस ने शिकायत पर पति और सास के खिलाफ 306 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में सोमनाथ निवासी पलाखा जिला पटियाला पंजाब ने बताया कि उसकी बेटी रमनदीप की शादी साल 2012 में हाकम सिह उर्फ कालू निवासी थड़ोली के साथ हुई थी। शादी से उसकी बेटी के पास एक नौ साल का बेआ जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू है। उसकी बेटी की सास तेजो देवी और पति उसे तंग करते थे। उसका दामाद शराब पीकर प्रतिदिन उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। इस संबंध में कई बार पंचायतें भी हुई, मगर आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। रविवार उसके नाती जसप्रीत ने उसे दोपहर साढ़े 12 बजे सूचना दी कि उसकी मां की मौत हो गई है। सूचना पाकर वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा तो उसकी बेटी के गले पर रस्सी के निशान थे। उसकी बेटी ने सास व पति से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें