कुरुक्षेत्र। तीन दिनों से मौसम परिवर्तनशील चल रहा है। शनिवार को भी सुबह के समय शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के बाद उमस के बाद लोगों को काफी परेशानी हुई। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। वहीं वातावरण में 90 प्रतिशत उमस रही। तीन किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने एसी व कुलर का सहारा लिया।
मौसम विशेषज्ञों ने अगले 48 घंटों तक मौसम के परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। अगर लगातार दो दिन बारिश होती है तो तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। जिससे आमजन को गर्मी से निजात मिलेगी। कृषि उपनिदेशक डॉ कर्मचंद का कहना है कि मौसम में फिलहाल कईं दिनों तक बदलाव रहेगा, जिससे धान की फसल में बड़ा फायदा मिलेगा।
बॉक्स
आगे यह है मौसम का अनुमान
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रविवार 32 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस
सोमवार 31 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार 32 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस
बुधवार 31 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
वीरवार 30 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार 29 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
शनिवार 30 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
रविवार 30 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस