फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हाईवे से सटे गेहूं के खेत में मिला मानव कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। राष्ट्रीय राजमार्ग-152 के नजदीक बिलोचपुरा के निकट गेहूं के खेत से एक मानव कंकाल बरामद हुआ। सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी जीत सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कंकाल को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। यह कंकाल शाहाबाद के यतीन शर्मा का बताया जा रहा है, क्योंकि मौके से बरामद डायरी में उसके परिजनों का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे के पास बिलोचपुरा गांव के खेतों में मानव कंकाल पड़ा हुआ है। वह तुरंत टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। मौके से पुलिस को नोटबुक डायरी बरामद हुई, जिसमें एक 6/15 कमेटी बाजार शाहाबाद पता लिखा हुआ मिला। पुलिस ने शाहाबाद पुलिस से संपर्क कर इस पते की जानकारी हासिल की, जिसमें यह पता किसी यतिन शर्मा के घर का मिला। बताया कि यतीन मानसिक परेशानी की हालत में घर से अक्सर गायब हो जाता था। वह होली से पहले भी गायब हो गया था। उनके परिजनों ने यह बयान पुलिस को दर्ज कराए हैं। फिलहाल कंकाल को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। हालांकि यह कंकाल यतीन का है या किसी और डीएनए मिलान के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें