फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य जीवन बहुत दुर्लभ है, इसे व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए : पुरी

Tue, 16 Dec 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी की प्रेरणा से श्रद्धालुओं ने सोमवार को भगवान शिव, माता पार्वती व भगवान श्री गणेश की आराधना की। महंत ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन एवं अभिषेक के बाद सत्संग में श्रद्धालुओं को कहा कि मनुष्य जीवन बहुत दुर्लभ है और इसे व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। यही मनुष्य जीवन बुद्धि, विवेक और आत्म-विकास का अवसर देता है, जिसे हमें आत्म-सुधार, सत्कार्यों और परमार्थ के लिए उपयोग करना चाहिए। मनुष्य जीवन को केवल सांसारिक सुखों में उलझ कर इसे खो नहीं देना चाहिए, क्योंकि यह मौका बार-बार नहीं मिलता और मनुष्यता का असली अर्थ इसी में है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें