फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाल कल्याण परिषद की गतिविधियों पर की चर्चा

Tue, 16 Dec 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बाल भवन में पौध रोपण करते उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बाल भवन में बाल कल्याण परिषद की ओर से चलाई जा रही गतिविधियों व नई गतिविधियों को शुरू करने बारे समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा की ओर से सबसे पहले बैठक के एजेंडा का अवलोकन किया। उसके बाद परिषद् की ओर से बाल भवन व मिनी बाल भवनों में चलाई जा रही गतिविधियों का विस्तृत ब्योरा जाना। इसके बाद उपायुक्त एवं अध्यक्ष ने सभी व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों, मॉडल डे केयर केंद्र व बाल भवन पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया और परिषद की ओर से चलाई जा रही गतिविधियों की सराहना की और बेहतर चलाने के दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त ने बाल भवन परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें