फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एचएसजीपीसी कुरुक्षेत्र, अंबाला व पंचकुला में बनाएगी अत्याधुनिक सराय

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (एचएसजीपीसी) जल्द ही तीन जिलों में चार सराय बनाएगी, जहां सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। ये सराय कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा छठी पातशाही, अंबाला शहर के गुरुद्वारा मंजी साहिब व पंजोखरा साहिब के अलावा पंचकुला के नाडा साहिब गुरुद्वारा परिसरों में बनाई जाएगी। इनको लेकर वीरवार को कमेटी कार्यकारिणी की प्रदेश मुख्यालय पर प्रधान महंत करमजीत सिंह अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया। इसके साथ ही सिख संगत के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुई यह अहम बैठक शाम सात बजे तक चली, जिसमें अनेकों एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न गुरुद्वारों, अन्य संस्थानों और कईं अन्य परियोजनाओं के संबंध में निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि सिख संगत के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। गुरुघरों के ग्रंथी, रागी ढाडी, प्रचारक और क्लेरिकल स्टाफ के बच्चों की जेईई, नीट आदि की तैयारी के लिए फंड दिया जाएगा। आईएएस, आपीएस, आईएफएस, एनडीए सहित अन्य अहम नौकरियों के लिए कमेटी की ओर से दिल्ली और चंडीगढ़ के संस्थानों के साथ तालमेल कर कोचिंग दिलाने का भी काम किया जाएगा।

बैठक के बाद अमर उजाला से बातचीत में प्रधान महंत करमजीत सिंह ने बताया कि हर एजेंडे पर कार्यकारिणी के सदस्यों ने गंभीरता से चर्चा कर उपरोक्त निर्णय लिया है। इसमें कर्मचारियों के हित में भी कईं फैसले लिए गए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एचएसजीपीसी की वीरवार को हुई बैठक करीब आठ घंटे चली, जो अब तक की सबसे लंबी बैठक रही, हालांकि इस बैठक में पारिवारिक कारणों के चलते महासचिव गुरविंद्र सिंह धमीजा शामिल नहीं हो सके। इससे पहले पहले 17 मार्च को कमेटी की बजट बैठक हुई थी, जो पांच घंटे तक चली थी। इसमें विभिन्न एजेंडों को लेकर करीब 106 करोड़ के बजट पर मुहर लगी थी। गत वर्ष 21 दिसंबर को महंत करमजीत सिंह को कमेटी का प्रधान बनाया गया था तो कमेटी ने इस वर्ष फरवरी माह में कामकाज संभाला था। करीब चार माह बाद ही हुई यह अहम बैठक और इसमें लिए गए फैसले चर्चा का विषय बने हुए हैं।


बॉक्स

कर्मचारियों के हित में लिए कई फैसले

बैठक में कमेटी ने कर्मचारियों के हित में भी कई अहम फैसले लिए हैं। इनमें जहां गुरुघरों व अन्य संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया है, वहीं उन्हें ईएसआई, ईपीएफ जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें