फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसजीपीसी जींद में बनाएगी विश्व स्तरीय यूनिवर्सिटी : झींडा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने की योजना बनाई है, जिसके चलते जींद में विश्व स्तरीय सिख यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी, जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज शाहाबाद की सेवा संभाल के लिए भी कमेटी तैयारी कर रही है, जिसके लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा शनिवार को मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज शाहाबाद में गुरुद्वारा बनाने के लिए जल्द ही नींव रखी जाएगी। कमेटी द्वारा शिगलीघर संगत के बच्चों के लिए स्कूल बनाए जाएंगे इसके साथ ही शिगलीघर संगत के लिए फैक्टरी लगाई जाएगी। प्रधान ने कहा कि जो लोग धर्म परिवर्तन कर चुके हैं उनके साथ बैठकर बातचीत की जाएगी। उनकी समस्याओं का समाधान कर उन्हें जरूरत की सुविधाएं देकर वापस सिख धर्म में लाने का भरसक प्रयास हरियाणा कमेटी करेगी। इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप सिंह मुल्तानी, सदस्य इंदरजीत सिंह, अतिरिक्त सचिव सतपाल सिंह ढाचर, अमीर सिंह, जितेंद्र सिंह शंटी, परमिंदर सिंह पाहवा, अमरजीत सिंह मौजूद रहे।



जींद में कमेटी के पास है सैकड़ों एकड़ भूमि
झींडा ने बताया कि जिला जींद में हरियाणा कमेटी के पास सैकड़ों एकड़ भूमि है, इसमें से करीब 200-250 एकड़ जमीन पर विश्व स्तर पर यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। हरियाणा कमेटी शिक्षा क्षेत्र में विश्व स्तर पर काम करेगी। यूनिवर्सिटी के लिए सबसे पहले संस्था की खर्च करेगी और जरूरत होने पर संगत से सहयोग लिया जाएगा। कानूनी अड़चनों या एनओसी के संबंध में सरकार से संपर्क करेंगे। पंजाब विश्वविद्यालय के निदेशक से इस बाबत मुलाकात की जाएगी और गंभीर मंथन के बाद यूनिवर्सिटी बनाने के लिए अगले कदम उठाए जाएंगें। यूनिवर्सिटी के नाम के लिए सुझाव मांगे गए हैं और अभी तक श्री गुरु तेग बहादुर सिख यूनिवर्सिटी, हिंद दी चादर सिख यूनिवर्सिटी, हिंद दी चादर वर्ल्ड सिख यूनिवर्सिटी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब यूनिवर्सिटी जैसे नाम सुझाए गए हैं। यूनिवर्सिटी के स्तर को बेहतर करने हेतु ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का भी भ्रमण किया जा सकता है।
विज्ञापन




बच्चाें को बचपन से ही दिया जाएगा धर्म का ज्ञान : झींडा



नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाने एवं सिखी प्रचार के लिए बच्चों को बचपन से ही धर्म का ज्ञान दिया जाएगा। पांच साल के बच्चे को सिखी से जोड़ने के लिए कदम उठाए जाएंगें। वहीं झींडा ने कहा कि कक्षा 12वीं में प्रदेश में अव्वल रहने वाले अर्पणदीप सिंह की उच्च शिक्षा का सारा खर्च कमेटी वहन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें