फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रधानमंत्री को पत्र लिखेगी एचएसजीएमसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के सामने आ रहे मामलों को लेकर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी आहत है। ऐसे मामलों को लेकर न केवल उचित कदम उठाने के लिए कमेटी की बैठक कर विस्तार से चर्चा की जाएगी बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा जाएगा। इस पत्र के जरिए हर धर्म के प्रति सुरक्षित माहौल बनाए जाने की मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंद्र सिंह असंध ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि किसी भी धर्म पर हमला नहीं करना चाहिए। सभी धर्म अपनी-अपनी जगह उचित है और सभी को एक-दूसरे धर्म का सम्मान करना चाहिए। यही नहीं किसी को भी खालिस्तानी कहना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि कैथल में गुरसिख सुखविंदर सिंह को खालिस्तानी कहते हुए मारपीट की गई, जो बेहद निंदनीय है। इन आरोपियों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले को लेकर हरियाणा कमेटी द्वारा जिला प्रशासन व पुलिस अधीक्षक से बातचीत की गई थी। उन्होंने बताया कि सिख किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है, बावजूद इसके सिखों को कई बार खालिस्तानी कहा जाता है, जो अनुचित है। सिखों ने हमेशा देश की अखंडता के लिए बलिदान दिए हैं, परंतु कुछ लोग सामाजिक भाईचारा खराब करने के लिए ऐसी हरकतें करते हैं। जो कि बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन




सुखविंद्र के उपचार व कानूनी लड़ाई का खर्च उठाएगी हरियाणा कमेटी
सुखविंदर सिंह पर हमला कर उसे घायल करने के मामले पर हरियाणा कमेटी प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना ने बताया कि उसके उपचार का सारा खर्च हरियाणा कमेटी करेगी। इसके साथ ही इस मामले में कोर्ट में केस के दौरान वकील की फीस भी संस्था द्वारा दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों पर भांदस धारा 308 के तहत मामला दर्ज किया गया है जबकि उन पर धारा 307 लगाई जानी चाहिए थी। इस मांग को लेकर कमेटी मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें