फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एचएसजीएमसी का आज होगा इजलास, न्यायिक आयोग ने रोक से किया इनकार

Tue, 16 Jun 2026 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एचएसजीएमसी मुख्यालय। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की कार्यकारिणी के चार सदस्यों को बदला जा सकेगा या नहीं, यह फैसला कमेटी की ओर से आज गुरुद्वारा छठी पातशाही में बुलाए गए इजलास में होगा। जिन सदस्यों पर आपत्ति की जा रही है उनमें सीनियर मीत प्रधान गुरमीत सिंह, जूनियर मीत प्रधान गुरबीर सिंह व सदस्य तेजेंद्र पाल सिंह व जगतार सिंह शामिल है।
विज्ञापन

आरोप है कि वे बैठकों में शामिल नहीं होते और 11 में से आठ सदस्यों का कोरम पूरा नहीं हो पाता। यहीं नहीं हाउस की बैठक में 49 में से 33 सदस्यों का कोरम भी आसान नहीं रहता। ऐसे में इस बार कमेटी की ओर से बुलाए गए इजलास में यही मुख्य एजेंडा रखा गया है। उधर आज मंगलवार को बुलाए गए इजलास पर गुरुद्वारा न्यायिक आयोग ने सीनियर मीत प्रधान गुरमीत सिंह की याचिका के चलते रोक लगाने से इंकार कर दिया लेकिन आयोग के आदेशानुसार पूरे इजलास की वीडियो रिकार्डिंग करवानी होगी, जो पूरे रिकार्ड के साथ 19 जून को आयोग के समक्ष पेश करनी होगी। ऐसे में अब इस इजलास पर हर सदस्य से लेकर संगत की भी निगाहें टिक गई है। अभी तक कमेटी कोरम पूरा न हो पाने के चलते न बजट पास कर पाई है और न ही किसी मुख्य कार्य को आगे बढ़ाने में सफल हुई है। संवाद

बॉक्स
कोरम पूरा करना होगा : गुरमीत सिंह
सीनियर मीत प्रधान गुरमीत सिंह का कहना है कि आयोग ने इजलास पर पाबंदी नहीं लगाई है लेकिन वीडियो रिकार्डिंग करने व 19 जून को पेश करने के आदेश दिए हैं। इजलास के लिए कोरम पूरा करना होगा। यह उसी समय पता चलेगा कि कोरम पूरा हो पाता है या नहीं।
विज्ञापन


बॉक्स
क्या फैसला होगा, यह मौके पर पता चलेगा : हरमनप्रीत
कमेटी सदस्य हरमनप्रीत सिंह का कहना है कि जनरल इजलास में क्या फैसला होगा, यह मौके पर ही पता चल पाएगा लेकिन मुख्य एजेंडा चार सदस्यों को बदले जाने का ही रखा गया है। इसके साथ ही प्रधान अपने अधिकारों के चलते कुछ अन्य चर्चा भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सीनियर मीत प्रधान गुरमीत सिंह ने आयोग में याचिका देकर इजलास पर रोक की मांग की थी लेकिन आयोग ने इंकार कर दिया। उधर इस संबंध में कमेटी प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा से संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें