फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फिर रद्द हुई एचएसजीएमसी कार्यकारिणी की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी कार्यकारिणी की बजट बैठक बुधवार को फिर सिरे नहीं चढ़ सकी। बैठक सभी पदाधिकारी व सदस्य न पहुंचने के चलते रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन

कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने न केवल कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह, कनिष्ठ उप प्रधान गुरबीर सिंह तलाकौर, कार्यकारिणी समिति मैंबर जगतार सिंह और टीपी सिंह नारनौल पर बैठक रद्द करने का ठीकरा फोड़ा बल्कि गंभीर आरोप भी लगाए। बाद में पत्रकारों से चर्चा में झींडा ने कहा कि कुछ सदस्य संस्था के काम में रोड़ा अटकाए हुए हैं, ऐसे सदस्यों के घर पर संगत को धरना देना चाहिए, ताकि वे संस्था की बैठकों में भागीदारी कर कार्य को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर हो सकें या फिर उनसे इस्तीफा लिया जाए।
उन्होंने कहा कि संगत की मांग के अनुसार संस्था का बजट पास करने के लिए कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाई गई थी, परंतु हमेशा की तरह उक्त पदाधिकारी बैठक में भी नहीं आए। उन्होंने अंदेशा जाहिर किया कि सरकार के इशारे पर हरियाणा कमेटी का बजट पास नहीं होने दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें