फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एचएसजीएमसी की आज होने वाली बजट बैठक रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की मंगलवार को होने वाली बजट बैठक रद्द कर दी गई। वहीं सोमवार को बजट बैठक से पहले बुलाई गई बैठक भी नहीं की गई। कमेटी ने यह फैसला हाल ही में सिख गुरुद्वारा न्यायिक आयोग की ओर से दिए गए आदेश के कारण लिया है।
विज्ञापन

अब कमेटी अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने आयोग के फैसले को कमेटी की ओर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी की है। इसके लिए बुधवार को समर्थक सदस्यों के साथ मुख्यालय पर ही विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा की अध्यक्षता में कमेटी की बजट बैठक 7 जनवरी को हुई थी। इसमें करीब 110 करोड़ के बजट पर मुहर लगाई गई थी। दादूवाल पक्ष ने इसमें कोरम पूरा न होने के आरोप लगाए थे। इसके बाद इस बैठक को आयोग में चुनौती दी थी। आयोग ने मामले की सुनवाई करते हुए न केवल उस बजट बैठक को रद्द कर दिया था बल्कि यह भी आदेश दिए थे कि कोरम पूरा करने के लिए सात के बजाय आठ सदस्यों का होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें