फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एचपी ने कड़े मुकाबले में सीसीएसएचएयू हिसार को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू में चल रही नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता के छटे दिन खिलाड़ियों ने रोमांचकारी प्रदर्शन किया। इस दौरान खेल दर्शकों की निगाहें खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकीं रहीं। एचपी ने मुकाबले में सीसीएस एचएयू हिसार को दी कड़ी शिकस्त दी। प्रतियोगिताओं में भाग ले रहीं टीमों के लिए दर्शक तालियां बजाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

केयू के खेल निदेशक एवं केयू खेल परिषद के सचिव डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 92 टीमें भाग ले रही हैं और 1700 खिलाड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता के छटे दिन एचपी यूनिवर्सिटी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए विपक्षी टीम को 20 ओवर में 220 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीसीएसएचएयू हिसार की टीम 143 रन पर ही ऑलआउट हो गई। पीआरएस यूनिवर्सिटी प्रयागराज ने बैटिंग करते हुए विपक्षी टीम को 20 ओवर में 132 रन का लक्ष्य दिया। एलपीयू फगवाड़ा की टीम चुनौती का सामना करते हुए 133 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
आईजी यूनिवर्सिटी मीरपुर ने बैटिंग करते हुए विपक्षी टीम को 20 ओवर में 158 रन का लक्ष्य दिया। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम इस चुनौती का सामना करते हुए 83 रन पर ही ऑलआउट हो गई। जीके यूनिवर्सिटी हरिद्वार ने बैटिंग करते हुए विपक्षी टीम को 20 ओवर में 161 का लक्ष्य दिया जबकि आईजीयू मीरपुर की टीम ने चुनौती का सामना करते हुए 157 पर ही ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें