फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कैसे बढ़े पर्यटन में कदम, सात साल से शिलान्यास तक ही अटका 80 करोड़ से बनने वाला पांच सितारा होटल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक दलों से लेकर प्रत्याशी भी जहां एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं वहीं आम जन के बीच जनसमस्याएं व मुद्दे भी खूब उछल रहे हैं। हर विधानसभा में लोग अपने-अपने तरीके से इन जनसमस्याओं व मुद्दों पर चुनाव मैदान में आए प्रत्याशियों से लेकर राजनीतिक दलों को भी घेरने में लगे हैं। चुनावी माहौल में वर्षों से पीछे छूट चुके मुद्दे भी अब बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही एक मुद्दा धर्मनगरी में बनाए जाने वाले पहले पांच सितारा होटल का है, जो सात साल में अपने शिलान्यास पट्ट से आगे नहीं बढ़ पाया है। यह होटल कब बनेगा, अब यह सवाल आम है। प्रदेश सरकार ने धर्मनगरी को पर्यटन की ओर बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया था। 80 करोड़ की लागत से दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 44 के समीप सेक्टर दो में अत्याधुनिक पांच सितारा होटल का निर्माण किया जाना था। उम्मीद थी कि इसके निर्माण से पर्यटन के क्षेत्र में धर्मनगरी को जरूर पंख लगेंगे। अब इसका शिलान्यास पत्थर भी मिटने लगा है तो इसकी जगह अवैध ट्रांस्पोर्ट नगर जरूर बन गया है। यहां अवैध रूप से भवन निर्माण सामग्री साइट भी बन गई है।
पूर्व केंद्रीय पेयजल व स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने 30 नवंबर 2017 को पांच सितारा होटल का शिलान्यास किया था। इस दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद राजकुमार सैनी, स्थानीय विधायक सुभाष सुधा की मौजूदगी में यह शिलान्यास किया गया था।
विज्ञापन


2.78 एकड़ में बनना था अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होटल
अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित जन सहभागिता को तरजीह देते हुए होटल का निर्माण करने के लिए सेक्टर-2 में 2.78 एकड़ भूमि निर्धारित की गई थी।
होटल के दो ब्लॉक बनाए जाने थे, जिनमें ब्लॉक-ए में 65 कमरे तथा विभिन्न प्रकार के समारोह आयोजित करने के लिए दो बैंक्वेट हॉल भी बनाए जाने थे। होटल में दो रेस्तरां के अलावा होटल के अंदर एक बिजनेस सेंटर, एक कॉन्फ्रेंस हॉल तथा एक फिटनेस सेंटर (जिम) भी स्थापित किया जाने की योजना बनाई गई थी। इसके अलावा होटल के ब्लॉक-बी में एंटरटेनमेंट/शॉपिंग सेंटर एवं मल्टीप्लेक्स बनाया जाना था।

46
भाजपा सरकार ने पर्यटन के क्षेत्र में किए अनूठे कार्य : धुम्मन सिंह
भाजपा नेता एवं सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच का कहना है कि भाजपा सरकार ने अपने 10 साल के शासन में पर्यटन की दृष्टि से अनूठे कार्य करवाए हैं, जिससे धर्मनगरी ने पर्यटन नगरी का रूप ले लिया है। इतने कार्य करवाने के लिए कांग्रेस के पास अपने शासनकाल में योजना तक नहीं थी। सरस्वती के जीर्णोद्वार से लेकर ज्योतिसर में महाभारत थीम पर ज्योतिसर अनुभव केंद्र स्थापित किया जा रहा है। हर तीर्थ को दर्शनीय बनाया गया है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम विदेशों तक पहुंची है। कुछ कार्य होते हैं, जिनमें कुछ तकनीकी अड़चने भी आ जाती है।

47
दावों तक सिमटी रही भाजपा सरकार : लक्ष्मीकांत
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लक्ष्मीकांत शर्मा का कहना है कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री से लेकर हर नेता दावों तक ही सिमटा रहा। कुरुक्षेत्र धर्मनगरी है। इसमें पर्यटन बढ़ाना तो दूर जो संस्थान कांग्रेस ने बनवाए थे उन्हें भी भाजपा सरकार सुचारू नहींं रखवा पाई। न पांच सितारा होटल आज तक बन पाया तो वहीं कल्पना चावला तारामंडल भी कोरोना काल से लेकर अब तक बंद पड़ा है। यहां आने वाले पर्यटक निराश होकर ही लौटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें