फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आग लगने से घर का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर की 7बी कॉलोनी में अचानक एक घर में आग लग गई, जिससे काफी सामान जलकर राख हो गया। परिवार मंदिर में माथा टेकने गया हुआ था। बताया जा रहा है कि घर के मंदिर में जल रही ज्योत से आग लग गई। उधर, सूचना पाकर फायर ब्रिगेड के कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ साथ ही पड़ोसियों ने समय रहते घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। कर्मियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया। हालांकि आग से घर का काफी कीमती सामान जल गया। घर में खड़ी गाड़ी को भी काफी नुकसान हुआ। सुदामा शर्मा ने बताया कि सुबह वह अपनी दुकान पर आ गया था। उसकी पत्नी नवरात्र के चलते मंदिर में माथा टेकने चली गई। इस दौरान घर के मंदिर की ज्योत से आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरे घर में भड़क गई। आग से घर में रखा दुकान का लाखों का सामान भी जल गया। उनकी जिंदगी भर की पूंजी आग में जलकर स्वाहा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें