फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आग लगने से घर का सामान जला

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आग लगने से जलकर राख हुआ घर का सामान। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आजाद नगर स्थित एक घर में आग लग गई, जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। जब आग लगी तब घर पर मां और बेटी सो रहे थे लेकिन जैसे ही धुएं से उनका दम घुटने लगा तो दोनों बाहर की ओर भागे। पड़ोसियों की मदद से आग को बुझाया लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

तिलक सिंह ने सहायता के लिए सामाजिक संस्थाओं व सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि वह एक निजी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। बेटी की शादी करनी थी इसलिए थोड़ा-थोड़ा कर सामान जुटा रहे थे लेकिन रात लगी आग ने सब कुछ राख कर दिया।
वही बेटी रितिका ने बताया कि रात करीब 12 बजे जब उनकी मां की नींद खुली तो धुआं नजर आया। धुएं की वजह से उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी थी। वह जैसे तैसे घर से बाहर निकले और पड़ोसियों की मदद से इस आग को बुझाया। फायर ब्रिगेड कर्मियों को भी फोन किया गया लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड कर्मी पहुंचे तब तक सब कुछ जल चुका था और आग पर भी काबू पाया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें