फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरुकुल कुरुक्षेत्र में राज्यपाल आचार्य देवव्रत का जन्मदिवस मनाया, पौध रोपित किए

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल परिसर में पौध रोपित करते पुत्र-पुत्रवधू के साथ अन्य सदस्य। स्वयं - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में राज्यपाल आचार्य देवव्रत का जन्मदिवस मनाया गया। दिन की शुरुआत हवन-यज्ञ से हुई जिसमें उनके आरोग्य और दीर्घायु की कामना की गई। प्रकृति के प्रति उनके लगाव को ध्यान में रखते हुए उनके सुपुत्र गौरव आर्य, पुत्रवधु कविता चौधरी और सुपौत्र आर्यमन ने गुरुकुल परिसर में पीपल और प्राकृतिक चिकित्सालय में कल्पवृक्ष का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार, व्यवस्थापक रामनिवास आर्य, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य और अनिल कुमार उपस्थित रहे। जिम्नेजियम हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें रामनिवास आर्य ने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार साधारण किसान परिवार से निकले आचार्य देवव्रत ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयासों से जर्जर हो चुके गुरुकुल को देश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शामिल कराया। उन्होंने कहा कि संस्कारित शिक्षा, गोसेवा और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने की उनकी पहल से लाखों किसान सशक्त हुए हैं। कार्यक्रम में छात्रों से आह्वान किया गया कि वे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सदैव परोपकार के कार्य करें।

कुरुक्षेत्र। गुरुकुल परिसर में पौध रोपित करते पुत्र-पुत्रवधू के साथ अन्य सदस्य। स्वयं- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें