फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू की डॉ. परमजीत कौर डॉ. आंबेडकर सहित्य के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन
Hounorable - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से आयोजित 35वें राष्ट्रीय सम्मेलन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के पंजाबी विभाग में कार्यरत सहायक प्रोफेसर डॉ. परमजीत कौर सिंधू को उनकी आलोचनात्मक पुस्तक ‘ पंजाबी कहानी में दलित सरोकार’ के लिए डॉ. आंबेडकर सहित्य के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. सिंधू को यह पुरस्कार उनके द्वारा भारतीय समाज के दलित, शोषित, दबे कुचले और पीड़ित श्रेणी की प्रगति के लिए किए गए प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिया गया। डॉ. सिंधू पंजाबी आलोचना की नई पीढ़ी की वह आलोचक है, जो 2004 से अपनी कलम के माध्यम से दलित समाज और दलित साहित्य के बारे में गंभीर चिंतन सहित दलित श्रेणी के साथ साथ संपूर्ण समाज को जागरूक करने में निरंतर प्रयासरत हैं। डॉ. सिंधू 3 स्वयं रचित, 2 संपादित पुस्तकों के साथ साथ 50 से अधिक शोध-पत्र पंजाबी साहित्य जगत को भेंट कर चुकी हैं। इसके अतिरिक्त यूजीसी की ओर से प्राप्त मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट के अंतर्गत ‘कन्या भ्रूण हत्या’ जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी कार्य कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें