फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर चालक ने एक ही गांव के बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा, मौत

विज्ञापन
accident - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
पिहोवा। बाइक पर सवार होकर अपने गांव धनौरी लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में तीनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि तीनों दोस्त पिलंबर का काम करते थे वे किसी काम से गांव पिहोवा के सारसा गांव आए हुए थे। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। तीनों मृतक जिला कैथल के गांव धनौरी निवासी थे। एक गांव में तीन मौतों से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।
विज्ञापन

मोटर साइकिल पर सवार जिला कैथल के गांव धनौरी वासी तीन युवक चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाईवे पर एक ट्रक की चपेट में आने से मौत का शिकार हो गये। यह दर्दनाक हादसा पिहोवा क्षेत्र के गांव फूलगढ़ भेरियां के निकट टी-प्वाइंट पर रविवार रात को हुआ। तीनों मृतकों की शनाख्त गांव धनौरी निवासी 31 वर्षीय जसवंत पुत्र रामफल, 24 वर्षीय संदीप पुत्र लीलू राम और 27 वर्षीय सोनू पुत्र पालाराम के रूप में हुई है। तीनों दोस्त पिलंबर का काम करते थे और बाइक पर सवार होकर पिहोवा के गांव सारसा आए थे।
तीनों रविवार देर रात पिहोवा से अपने गांव धनौरी जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वे गांव फूलगढ़ भेरियां के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, आरोपी ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलने पर गुमथलागढू पुलिस चौकी प्रभारी नफे सिंह अपनी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। जांच अधिकारी के मुताबिक सोमवार शाम को तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन

परिवार का इकलौता सहारा था सोनू
बताया गया कि सोनू परिवार का इकलौता सहारा था। उसकी अभी तक विवाह नहीं हुआ था। बताया गया है कि सोनू के रिश्ते की बात चल रही थी, लेकिन इस दर्दनाक हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि उसका साथी जसवंत अपने पीछे अपने माता-पिता, पत्नी, छोटे भाई व एक मासूम बच्चे को छोड़ गया है, वहीं संदीप भी विवाहित है और उसका एक छोटा बच्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें