फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कैंटर की टक्कर लगने से स्कूटी सवार अस्पतालकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। झांसा रोड पर गांव भिवानी खेड़ा के पास कैंटर की टक्कर लगने से स्कूटी सवार अस्पतालकर्मी की मौत हो गई। कर्मी अपनी ड्यूटी खत्म करके घर स्कूटी पर घर लौट रहा था। मृतक की शिनाख्त सुनील (33) निवासी सिंहपुरा के रूप में हुई। सुनील शहर के एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस पर बतौर चालक काम करता था।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में बिंद्र निवासी गांव सिंहपुरा ने बताया कि रविवार को वह अपने गांव के ही परमवीर के साथ किसी काम से बाइक पर कुरुक्षेत्र आया था। काम निपटाकर वह दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में उसे बड़ा भाई सुनील मिला, जो अपनी स्कूटी पर घर आने के लिए आगे-आगे चल रहा था। रात करीब 10 बजे जैसे ही उसका भाई गांव भिवानी खेड़ा से थोड़ा आगे सिंहपुरा मलिकपुर की तरफ पहुंचा तो सामने से आए एक कैंटर ने उसके भाई की स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे सुनील स्कूटी सहित नीचे सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। उसने तुरंत अपनी बाइक रोककर परमवीर के साथ भाई को संभाला और राहगीरों की मदद से सुनील को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसके भाई सुनील की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने कैंटर नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें