फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल का निरीक्षण : अप्रेन की बजाय टी-शर्ट में रात को ड्यूटी पर मिले डॉक्टर, मरीजों के बेड की चादर भी नहीं बदली मिली

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल का दौरा करते सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लोक नायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है तो वहीं कर्मचारी से लेकर डॉक्टर तक मर्जी के अनुसार ही ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं। यहां तक कि चिकित्सक अप्रेन तक पहनने से गुरेज कर रहे हैं तो वहीं मरीजों के बेडों की चादर भी नियमित रूप से नहीं बदली जाती। आपातकालीन वार्ड में ही वाहन तक खड़े कर दिए जाते हैं। ऐसा ही नजारा बुधवार रात करीब 10 बजे उस समय देखने को मिला जब जिला सिविल सर्जन औचक निरीक्षण पर पहुंच गए। हालात देख वे दंग रह गए तो उन्होंने एक चिकित्सक और छह कर्मचारियों को नोटिस भी जारी कर दिया। सीएमओ ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने व अप्रेन में न होने पर स्पष्टीकरण मांगा है साथ ही अस्पताल में अव्यवस्था होने और लापरवाही बरतने पर लताड़ भी लगाई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने आपातकालीन वार्ड, शिशु वार्ड, मरीज वार्ड और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सीएमओ ने हाजिरी का भी निरीक्षण किया। हालांकि हाजिरी के अनुसार सभी कर्मचारी ड्यूटी पर मिले, लेकिन अस्पताल की सफाई व्यवस्था और बेडसीट को लेकर असंतुष्ट नजर आए वहीं मरीज वार्ड में तीमारदार मरीजों के साथ सोते नजर आए तो उनको वहां से हटाने के निर्देश जारी किए। जैसे ही सीएमओ ने आपातकालीन वार्ड में दबिश दी तो अंदर दो बाइक खड़ी मिली। पूछताछ के बाद पता चला कि यह बाइक अस्पताल के लिफ्ट ऑपरेटर और सफाई कर्मी की है। वहीं आपातकालीन वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अप्रेन में नहीं थे, बल्कि टी-शर्ट डाले हुए थे। इसके लिए सीएमओ की ओर से उक्त डॉक्टर को खरी-खोटी भी सुनाई गई, क्योंकि विभाग की ओर से यूनिफॉर्म को लेकर सख्त हिदायत दी गई है। इसके अलावा वार्ड में सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं थी। मरीजों के बेड की प्रतिदिन बदले जानी वाली चादर भी नहीं बदली गई थी।

दो दिन में दिया जाए स्पष्टीकरण
सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि निरीक्षण के उपरांत अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर खामियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही निरीक्षण में मिली खामियों के लिए संबंधित कर्मचारी और स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्हें दो दिन के अंदर टिप्पणी सहित स्पष्टीकरण देना होगा, अन्यथा उन पर कार्रवाई की जाएगी।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल का दौरा करते सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें