फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर सड़कों पर उतरी आशा व मिड डे मील वर्कर

Sat, 11 Feb 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 अपनी मांगों को लेकर आशा वर्कर तथा मिड डे मील वर्कर सहित कई अन्य संगठनों के कार्यकर्ता शनिवार को सड़कों पर उतर आए। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, वहीं मुख्यमंत्री के नाम विधायक सुभाष सुधा व लाडवा विधायक डॉ पवन सैनी के निवास पर पहुंच ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


सुबह ही संघ कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता सेक्टर 10 स्थित ताज पार्क में एकत्रित हुए, जहां एक बैठक की। बैठक में संघ से संबंधित सभी संगठनों तथा आशा वर्कर व मिड डे मिल के वर्करों ने भी मुख्य रुप से भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान नरेश कुमार ने की व मंच का संचालन ओम प्रकाश महासचिव ने किया। बैठक में मुख्य रुप से प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के प्रति किए गए वादों से मुकर जाने पर चर्चा की गई तो वहीं अपनी मांगों को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया। इस मौके पर मिड डे मील वर्कर एसोसिएशन महासचिव रोशनी देवी ने कहा कि आज मिड डे मिल व आशा वर्कर को डीसी रेट न देकर उनका शोषण किया जा रहा है।

उन्होंने मांग की अन्य कर्मचारियों की तरह पक्का किया जाए। संघ के प्रधान नरेश कुमार ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के प्रति जो वादे किए थे। उनका तुरंत प्रभाव से पूरा करे। जिला महासचिव ने सरकार से मांग की सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों को बुलाकर उनकी मांगों पर चर्चा की जाए। उन्होंने कहा कि 2 मार्च को नई दिल्ली जंतर-मंतर व 7 मार्च को चंडीगढ़ के लिए कुछ करेंगे। बैठक के बाद सभी कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए दोनो विधायकों लाडवा व थानेसर तथा संासद को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर रानी देवी, लाल देवी, संत कुमार, रामेश्वर सैनी, आनंद सिंह, जयभगवान, सौरभ सिंघला, आरती देवी, उसनी देवी, बलदेव राणा, दर्शन लाल, मदन लाल, ज्ञानचंद, ऊषा रानी, नीलम रानी, हरदीप कौर मुख्य रुप से मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें