कुरुक्षेत्र। ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रत
कुरुक्षेत्र। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को थानेसर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने किसान, चुनाव प्रक्रिया और कानून-व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दे उठाए।
हुड्डा ने धान के भाव और किसानों को पोर्टल से आ रही दिक्कतों का मुद्दा उठाया। उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनाव नतीजों पर ईवीएम को लेकर आरोप लगाए। हुड्डा के अनुसार, कांग्रेस 2024 के चुनाव में 74 सीटों पर आगे थी लेकिन ईवीएम की गिनती शुरू होने पर यह आंकड़ा 37 पर सिमट गया। उन्होंने दावा किया कि मतदान के बाद तीन दिनों तक मशीनों में वोट बढ़ाए गए। कानून-व्यवस्था और किसानों के मुद्दे हुड्डा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि हरियाणा में बदमाशों के करीब 60 गिरोह सक्रिय हैं। उनके मुख्य सरगना विदेशों में बैठे हैं और गुर्गे प्रदेश में वारदात कर रहे हैं। थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा। संवाद