फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सीएम सिटी में होम डिलीवरी गाड़ी चालकों ने फोन उठाना किया बंद

विज्ञापन
लाडवा। गैस एजेंसी के सामने लगी  लाइनें व ओटीपी दिखाता एक उपभोक्ता।  संवाद - फोटो : meeran shaib news
विज्ञापन
लाडवा। लाडवा में गैस एजेंसी के सामने शनिवार को सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। उपभोक्ता मनजीत कौर, सुखबीर सिंह, ओमप्रकाश, राजबीर, सुनील आदि ने कहा कि जब गैस की कमी नहीं है तो आम व्यक्ति को परेशान क्यों किया जा रहा है। पहले तो उनके मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहा था। ओटीपी आया तो पिछले कई दिनों से गैस एजेंसी के सामने लाइनों में लगने के बावजूद गैस नहीं मिल रही। एजेंसी संचालकों का कहना है कि शहर में गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

तीन दिन से किराए की रिक्शा से एजेंसी पर पहुंच रहे, लौट जाते हैं खाली हाथ
बुजुर्ग ओमप्रकाश और अजैब सिंह डूडी ने बताया कि वे पिछले तीन दिन से किराए की रिक्शा लेकर गैस एजेंसी पहुंच रहे हैं। उन्हें न तो गैस सिलिंडर दिया जा रहा है और न ही सिलिंडर कब मिलेगा ये बताया जा रहा है। हर रोज खाली हाथ लौटने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं महिला मनजीत कौर, सुखबीर कौर और मीनू देवी आदि ग्रहिणियों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से उन्हें गैस लेने में कोई दिक्कत नहीं आई। लाउड स्पीकर से आवाज देकर घर-घर सिलिंडर पहुंच जाते थे लेकिन पिछले कई दिनों से होम डिलीवरी वाली गाड़ी के चालक उनका फोन नहीं उठा रहे हैं। कुछ देर बेल बजने के बाद फोन को बंद कर देते हैं। उन्हें घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। गैस एजेंसी का फोन भी उठाने की जहमत कोई नहीं उठाता।

लाडवा। गैस एजेंसी के सामने लगी  लाइनें व ओटीपी दिखाता एक उपभोक्ता।  संवाद- फोटो : meeran shaib news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें