फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: होलिका दहन आज, कल चंद्रग्रहण, बुधवार को मनाया जाएगा रंगोत्सव

Mon, 02 Mar 2026 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में होली का त्योहार श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। होली के अगले ही दिन तीन मार्च को खग्रास चंद्रग्रहण लगेगा। दोपहर तीन बजकर बीस मिनट से ग्रहण का स्पर्श होगा। पंडित पवन शर्मा ने बताया कि ग्रहण के दौरान होलिका दहन नहीं होता।
विज्ञापन

इसीलिए दो मार्च को होली दहन किया जाएगा। रंगोत्सव यानी फाग की तिथि चार मार्च रहेगी। पंडित पवन शर्मा के अनुसार खग्रास का समय चार बजकर चौंतीस मिनट से शुरू होगा मध्य पांच बजकर तीन मिनट से और पांच बजकर बत्तीस मिनट पर खग्रास की समाप्ति होगी। ध्यान रहे ग्रहण की समाप्ति छह बजकर सैंतालीस मिनट पर होगी। ग्रहण लगभग तीन घंटे सत्ताईस मिनट का समय रहेगा। ग्रहण का सूतक तीन मार्च को प्रात: छह बजकर बीस मिनट से भारतीय समयानुसार शुरू होगा।
ग्रहण समाप्त होते ही सूतक की भी समाप्ति मानी जाती है। यह ग्रहण पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र एवं सिंह राशि के लिए घटित हो रहा है। इस नक्षत्र के जातक और सिंह राशि के जातकों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। जानकारी के अनुसार लगभग पचास से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें