बाबैन। भारत पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पूर्व सांसद एवं प्रबंधक प्रो कैलाशो सैनी ने सबको बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। पौराणिक कथा के माध्यम से बताया कि राक्षसराज हिरण्यकशिपु ने अपने विष्णु भक्त पुत्र प्रहलाद को भक्ति से विमुख करने के लिए यातनाएं दी। जब वह नहीं माना तो अपनी बहन होलिका की सहायता से अग्नि में जलाने की कोशिश की। उसकी बहन होलिका ऐसा दिव्य दुपट्टा ओढ़कर बैठी, जिससे अग्नि उसे न जला सके। वह भक्त प्रह्लाद को अग्नि में लेकर बैठ गई। दुपट्टा उड़कर प्रह्लाद के ऊपर चला गया। पाप का प्रतीक होलिका जलकर भस्म हो गई। विष्णु भक्त प्रह्लाद का बाल भी बांका न हुआ। संवाद