फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एशियन चैंपियनशिप में आज उतरेगी हॉकी टीम, नवनीत से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। धर्मनगरी की बेटी नवनीत कौर बुधवार को एशियन चैंपियनशिप में हॉकी का हुनर दिखाएंगी। परिजनों के साथ ही क्षेत्रवासियों को एशियन चैंपियनशिप में महिला हॉकी मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। सिंगापुर से होने वाला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:15 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद से राष्ट्रीय स्तर की गई महिला हॉकी खिलाड़ी हैं, लेकिन एशियन चैंपियनशिप में नवनीत कौर का ही चयन इस जिले से हो पाया है। ऐसे में उनसे परिजनों और क्षेत्रवासियों को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। नवनीत कौर ने अब तक कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सराहनीय प्रदर्शन कर देश के लिए मेडल जीतने का काम किया है। उन्होंने वर्ष 2022 में एशिया कप में कांस्य पदक, वर्ष 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक, वर्ष 2018 में एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल, वर्ष 2018 में एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी में सिल्वर, वर्ष 2017 में एशिया कप में गोल्ड मेडल, वर्ष 2013 में जूनियर वर्ल्ड कप में ब्रांज मेडल जीता है।नवनीत कौर के पिता बूटा सिंह ने बताया कि चीन में चल रही एशियन चैंपियनशिप में आठ अक्तूबर तक महिला हॉकी टीम के मैच होंगे। भारतीय हॉकी टीम का पहला मुकाबला 27 सितंबर को भारतीय समय के अनुसार 10 बजकर 15 मिनट पर सिंगापुर के साथ होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 29 सितंबर को भारतीय समय के अनुसार सायं चार बजे मलेशिया के साथ होगा और फिर तीसरा मुकाबला एक अक्तूबर को एक बजकर 30 मिनट पर कोरिया के साथ होगा। चौथा मैच तीन अक्तूबर को हांगकांग चीन के साथ सुबह सात बजकर 45 मिनट पर होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें