फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र का इतिहास नंदा ने रखा जिंदा : सुधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के पौराणिक इतिहास को जिंदा रखने के लिए भारत रत्न स्वर्गीय गुलजारी लाल नंदा के योगदान अहम है। उन्होंने कुरुक्षेत्र के विकास को ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया था।
विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखते हुए ही कुरुक्षेत्र और 48 कोस के तीर्थों का विकास करने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की स्थापना की थी। यह बात राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कही।

वे वीरवार को कुवि की ओर से आयोजित स्वर्गीय गुलजारी लाल नंदा जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले महामंडलेश्वर डाॅ. स्वामी साश्वतानंद, केडीबी मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं एडीसी डाॅ. वैशाली शर्मा, कुवि कुलपति डाॅ. सोमनाथ सचदेवा, केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस तीर्थ विकास समिति के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, समाज सेवी विजय सभ्रवाल, समाज सेवी कृष्ण धमीजा, विनोद शर्मा, नंदा स्मारक की निदेशक प्रो शुचि स्मिता ने उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की और हवन यज्ञ में मंत्रौच्चारण के बीच आहुती डाली। इस दौरान भाषण, चित्रकला आदि प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशंसा पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि गुलजारी लाल नंदा ने 1968 और 1971 में कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ा और इस लोकसभा क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम किया। इसके लिए बकायदा केडीबी की स्थापना की। अब भाजपा सरकार ने वर्ष 2014 से कुरुक्षेत्र व 48 कोस के तीर्थों का विकास करने की योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह कुरुक्षेत्र को विश्व मानचित्र के पटल पर लाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

महामंडलेश्वर डाॅ. स्वामी साश्वतानंद ने मुख्य वक्ता के तौर पर कहा कि भारत रत्न नंदा जी ने अपने जीवन में पिछड़े, गरीब और दलित वर्ग के साथ-साथ समाज के जरुरतमंद लोगों के उत्थान के लिए कार्य किया। उनके कुरुक्षेत्र के प्रति योगदान को देखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने कुरुक्षेत्र में भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा स्मारक का निर्माण करवाया।

कुवि कुलपति प्रोफेसर डाॅ. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि गुलजारी लाल नंदा ने अपना जीवन समाज को समर्पित किया और कुरुक्षेत्र और 48 कोस के तीर्थों का विकास करने का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नंदा जी ने एक आम जन साधारण की तरह कुरुक्षेत्र में कार सेवा जैसे कार्यों को शुरु करवाया। अब उनके जीवन से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिले और नंदा जी के जीवन पर शोध हो इसके लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कार्य कर रहा है।

केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने कहा कि 1967 में सोमवती अमावस्या के दिन भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा ने जब ब्रहमसरोवर पर स्नान किया तो उसी ब्रह्मसरोवर के साथ-साथ आसपास के तीर्थों की तकदीर लिखी गई। नंदा जी ने तीर्थों का विकास करने के लिए केडीबी की स्थापना की और आज भी केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से कुरुक्षेत्र के तीर्थों का जीर्णोद्घार किया जा रहा है। ब्रह्मसरोवर को देश की 30 आईकॉनिक साइटस में शामिल करने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इस मौके पर गुलजारी लाल नंदा से जुड़ी हुई यादों ओर उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

इस मौके पर केडीबी सदस्य डाॅ. ऋषिपाल मथाना, डाॅ. एमके मोदगिल, कैप्टन परमजीत, अशोक रोशा, सौरभ चौधरी, विजय नरुला, चिंरजीपूरी महराज, गौडिया मठ के गिरी महाराज, प्रेम नारायण शुक्ल, सहित अन्य अधिकारी गण, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें