फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास अतीत और वर्तमान के मध्य एक अंतहीन संवाद : डॉ. धर्मबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में विद्यार्थियों के शैक्षणिक मार्गदर्शन और व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से मेंटर-मेंटी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मबीर ने कहा कि यह प्रणाली छात्रों के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आर्नोल्ड टॉयनबी के विचारों का उल्लेख करते हुए गुरु-शिष्य संवाद की निरंतरता पर प्रकाश डाला। सुविख्यात इतिहासकार ई एच कार की पुस्तक व्हॉट इज हिस्ट्री का संदर्भ देते हुए कहा कि जिस प्रकार इतिहास अतीत और वर्तमान के मध्य एक अंतहीन संवाद है, उसी प्रकार गुरु व शिष्य के मध्य भी एक कभी न समाप्त होने वाला संवाद लगातार चलता रहता है।मुख्य वक्ता प्रो. सरवर कुमार चहल ने विद्यार्थियों के सामाजिक जीवन और कॅरिअर संभावनाओं पर मार्गदर्शन किया। डॉ. विजेंद्र सिंह ढुल ने छात्रों को अनुशासन, शोधाभिमुख दृष्टिकोण और उच्च शिक्षा के प्रति समर्पण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. परवेज आलम ने प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने इस पहल को अत्यंत उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें