कुरुक्षेत्र। एथलेटिक्स हरियाणा द्वारा द्रोणाचार्य स्टेडियम में दो दिवसीय छठी सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर के करीब 700 एथलीट खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। विजेता रहे खिलाड़ियों को मुख्यातिथि जिला सिविल जज जूनियर डिवीजन संदीप कौर और विशिष्ट अतिथि जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने पदक देकर सम्मानित किया।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि महिला वर्ग प्रतियोगिताओं में 400 मीटर हर्डल दौड़ प्रतियोगिता में हिसार की पूनम पहले, साक्षी दूसरे और गुरुग्राम की तमन्ना यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। हैमर थ्रो में झज्जर की अनीता ने पहला, ललिता रानी ने दूसरा और सोनीपत की अनिशा दहिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार शॉटपुट प्रतियोगिता में भिवानी की योगिता ने पहला, अंजली ने दूसरा और फरीदाबाद की मोनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में जींद की शुभम पहले, दिव्या कुमारी दूसरे और भिवानी की रहने वाली पूजा तीसरे स्थान पर रही जबकि पॉल वाल्ट प्रतियोगिता में सोनीपत की ज्योति पहले, प्रीति दूसरे और आरती ने तीसरा स्थान हासिल किया।
पुरुष वर्ग प्रतियोगिताओं में हैमर थ्रो में झज्जर के रवि ने पहले, आशीष दूसरे और सोनीपत के गौरव ने तीसरा स्थान हासिल किया और 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में चरखी दादरी के अमित कुमार पहले, सोनीपत के रमन दूसरे और पंचकूला के अंकित ने तीसरा स्थान हासिल किया, वहीं 400 मीटर हर्डल दौड़ प्रतियोगिता में करनाल के अमन पहले, जींद के आर्यन दूसरे और कैथल के सूर्य चौहान ने तीसरा स्थान हासिल किया।
मीडिया प्रभारी राजू कनोह ने बताया की इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 12 मई को होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहसचिव राजकुमार मिटान ने की। इस मौके पर अतिथि बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार, निदेशक नरेंद्र मोर, उपाध्यक्ष राजीव खत्री, सह सचिव कुलदीप अहलावत, कोषाध्यक्ष जसवंत, यशपाल चोपडा़, जितेंद्र बांगर, धर्मवीर छिकारा, प्रवीण कुमार, जिला प्रधान हरपाल सिंह, मनी चौधरी, अंजू रानी सहित अन्य कोच व विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र। दौड़ प्रतियोगिता में जीत की जद्दोजहद में एक दूसरे को पछाड़ते हुए खिलाड़ी। संवाद