फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिसार और भिवानी का रहा जलवा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेताओं को सम्मानित करते खेल अ​धिकारी सहित अन्य सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्कूल राज्य स्तरीय वॉलीबॉल व फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गुरुकुल खेल मैदान में किया गया। इसका समापन वीरवार को हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों में विजेताओं का एलान किया गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

खेल अधिकारी हरीश शर्मा ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-14 गर्ल्स में हिसार की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। द्वितीय भिवानी और तृतीय रोहतक की टीम रही। अंडर-17 मुकाबले में भिवानी पहले, अंबाला दूसरे और हिसार की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-19 मुकाबले में हिसार की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया और दूसरे पर रेवाड़ी व तीसरे स्थान पर भिवानी की टीम रही।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंडर-14 महिला मुकाबले में प्रथम स्थान करनाल, द्वितीय हिसार और तृतीय रोहतक की टीम ने प्राप्त किया। अंडर-17 में जींद की टीम ने खिताब जीता और पानीपत उपविजेता रहा।
विज्ञापन

अंडर-19 के मुकाबले में हिसार ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल 2-0 से जीता। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, खेल अधिकारी जसबीर सिंह व हरीश शर्मा, रामलाल, राजेश कुमार, राजीव हुड्डा और जोगिंदर कुमार मौजूद रहे। विजेताओं को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें