फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशीला पदार्थ मंगाने का आरोपी गिरफ्तार, दो दिन का रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। चार दिन पहले 85 किलो डोडा/चूरा पोस्त के साथ पकड़े गए कैंटर चालक की निशानदेही पर पुलिस ने नशीला पदार्थ मंगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी तेजिंद्र सिंह उर्फ टिंडर निवासी तकदबा जिला पटियाला पंजाब को अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल ने बताया कि एक दिसंबर को उनकी टीम ने एनएच-152 डी पर पिहोवा से कैथल की तरफ नाकाबंदी कर कैंटर चालक नरसी सिंह उर्फ काला निवासी समगोली जिला मोहाली व गुरसेवक सिंह उर्फ गैबी निवासी जोगीपुर जिला पटियाला पंजाब को काबू किया था। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 85 किलो डोडा/चूरा पोस्त बरामद हुआ था। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। अदालत के आदेश से दोनों को 10 दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपियों की निशानदेही पर टीम ने नशीला पदार्थ मंगाने के आरोपी तेजिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें