फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में रात भर जमकर हुई बारिश: इस्माईलाबाद में रिकार्ड 242 एमएम बारिश से बाढ़ के हालात, सड़कें जलमग्न

Mon, 10 Jul 2023 12:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

इस्माईलाबाद में मारकंडा तो लाडवा में राक्षी नदी के तटबंध टूट जाने से हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई तो दर्जनों गांवों तक भी पानी पहुंच गया था। हालांकि रात को ही इस पानी को आगे निकालने के प्रयास शुरू हो गए थे तो वहीं आज फिर तटबंधों की निगरानी के लिए टीमें तैनात की गई है।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र में पिछले तीन दिनों से बारिश जारी है। जहां पहले दो दिन में ही चारों ओर बाढ़ जैसे हालात बन गए। पिछले 24 घंटे में जमकर हो रही बारिश से इस्माईलाबाद क्षेत्र में 242 एमएम दर्ज की गई। वहीं, पिहोवा में 184 एमएम बारिश हुई। थानेसर में 94 तो बाबैन में 21 एमएम बारिश दर्ज की गई। यहीं नहीं सुबह करीब 11 बजे फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन


गांवों में भी बाढ़ के हालात बने
बारिश से शहर ही नहीं गांवों में भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं वहीं गत दिवस ही इस्माईलाबाद में मारकंडा तो लाडवा में राक्षी नदी के तटबंध टूट जाने से हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई तो दर्जनों गांवों तक भी पानी पहुंच गया था। हालांकि रात को ही इस पानी को आगे निकालने के प्रयास शुरू हो गए थे तो वहीं आज फिर तटबंधों की निगरानी के लिए टीमें तैनात की गई है।

प्रशासन ने बारिश से हालात ज्यादा बिगड़ने की आशंका जताई
जिला उपायुक्त पूरे हालात की मॉनिटरिंग कर रहे हैं तो वहीं आपदा राहत कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। नदियों के आसपास के लोगों को गत देर शाम को ही हालात से निपटने को लेकर अलर्ट कर दिया गया था तो वहीं आज फिर बारिश से हालात ज्यादा बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। शहरी क्षेत्रों में भी लोगों के घरों में पानी भर चुका है तो वहीं, कई सरकारी संस्थानों में भी बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 से अधिक गांवों में खतरा बढ़ा

कैथल में पंजाब बॉर्डर पर चीका में घग्गर नहर में बारिश के बाद जलस्तर 21.6 गेज हो गया। इसमें पानी 44 हजार क्यूसेक पानी है। चीका में सुबह करीब 9 बजे से लगातार बारिश जारी है। यदि यह बारिश नहीं रुकी तो यह खतरे के 23 गेज के निशान तक पहुंच सकती है। घग्गर में पानी बड़ा तो इसके किनारे बसे 12 से अधिक गांवों में खतरा बढ़ सकता है। बता दें कि चंडीगढ़ में हो रही तेज बारिश के बाद पानी इसी घग्घर नदी में आता है। सोमवार सुबह के समय डीसी जगदीश शर्मा ने निरीक्षण जायजा लिया। प्रशासन ने 12 गांवो में ठीकरी पहरा लगाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें