फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जमकर बरसे मेघा, लाडवा व बाबैन में सबसे ज्यादा बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में मंगलवार को जमकर बारिश हुई, जिसके चलते कई क्षेत्रों में जलभराव भी हुआ तो लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। जहां जिले में आठ एमएम बारिश दर्ज की गई वहीं सबसे ज्यादा लाडवा में 17 व बाबैन में 15 एमएम बारिश हुई। थानेसर में आठ एमएम व इस्माईलाबाद में छह एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

रात व सुबह हुई बारिश के बाद दोपहर को धूप भी खिली, जिसने गर्मी का एहसास कराया। शाम को फिर बारिश की संभावना बनी रही। अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री व न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को भी बारिश का मौसम बने रहने की संभावना जताई जा रही है, जहां अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। बारिश के चलते जहां किसानों में खुशी की लहर है और खेत पानी से लबालब है, जिस कारण धान रोपाई कार्य भी तेज हो चुका है। संभावना जताई जा रही है कि इस माह के पहले पखवाड़े में ही धान रोपाई का अधिकतर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उधर जलभराव होने से लाडवा व बाबैन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


फील्ड में उतरी जिला उपायुक्त, अधूरे प्रबंध देख जताई नाराजगी
बारिश का सीजन शुरू होते ही जिला उपायुक्त नेहा सिंह भी फील्ड में उतरीं। मंगलवार को उन्होंने बारिश के पानी की निकासी के प्रबंधों का जायजा लिया और कई जगहों पर पर्याप्त प्रबंध न मिलने पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई। उपायुक्त दोपहर बाद अग्रसेन पब्लिक स्कूल सेक्टर 13, पिपली, गांव खानपुर कोलिया, मसाना, धंतौड़ी सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचीं और जहां-जहां पुलियों के नीचे पानी की निकासी नहीं थी, सफाई न होने के कारण पानी रुका हुआ था, उस पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जल्द से जल्द बरसाती पानी को लेकर आवश्यक प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फतेहगढ़ झरौली की मुख्य सड़क की हालत बरसाती पानी के कारण खस्ता हो गई है, सड़क को तुरंत दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि अधिकारी निरंतर बरसाती पानी की निकासी पर नजर बनाए रखें और निरंतर फील्ड में रहें। इस मौके पर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता मुनीष बब्बर, एनएएचआई के अधिकारी भानू प्रताप, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के कार्यकारी अभियंता नवतेज सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें